Categories: बलिया

मिल मालिकों से करोड़ों की ठगी का आरोपी बलिया से गिरफ्तार

बलियाः डिजीटल युग के इस दौर में साईबर ठग सक्रिय है। यह साइबर ठग लोगों को अपनी बातों में फंसाकर और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लाखों-करोड़ों की ठगी कर लेते हैं। इसी बीच बलिया से एक ऐसा ठग गिरफ्तार हुआ है जो आटा-मैदा खरीदारी के बहान मिल मालिकों से करोड़ों रुपए और सामन की ठगी करता था।

बस्ती की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक बस्ती के एक फ्लोर मिल मालिक ने परिक्षेत्रीय साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। राजस्थान के बड़मेर जिले के रहने वाले आरोपी के पास से 11 लाख 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन व अन्य सामान मिले हैं। साइबर थाने के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि सुरभि फ्लोर मिल के मालिक बाल मुकुंद अग्रवाल से मोबाइल फोन व व्हाट्स एप के माध्यम से आरोपी ने संपर्क किया। उसने फर्जी जीएसटी व अन्य दस्तावेज दिखाते हुए झांसे में ले लिया। उनसे आटा-मैदा की खरीदारी के बहाने आठ लाख सात हजार रुपये की ठगी की गई थी।

इस मामले में साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव छानबीन कर रहे थे। जांच में आरोपी की पहचान महेंद्र माली निवासी धराना पोस्ट सिवाना जनपद बाड़मेर राजस्थान के रूप में की गई। उसका लोकेशन जनपद बलिया मिलने पर टीम ने वहां के ग्राम परिखरा तीखमपुर से शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago