Categories: बलिया

बलियाः प्रेमी युगल ने खाया जहर, अलग-अलग जगह शादी होने से दुखी थे

बलिया में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा लिया। दोनों का इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों की शादी कहीं और हो चुकी है इसके बावजूद दोनों अलग रहने को राजी नहीं है। इसी के चलते दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली की ओखला की रहने वाली 20 साल की युवती बलिया के सहतवार में एक आर्केस्ट्रा पार्टी में डांसर है। उसी आर्केस्ट्रा में ही सहतवार इलाके के बिसौली निवासी मंजीत यादव ऑपरेटर का काम करता था। दोनों के बीच हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। दिल्ली में रहने वाली युवती शादीशुदा है और 1 बच्चे की मां है। इसी साल मई महीने में मंजीत की शादी हो गई। इसमें भी युवती का आर्केस्ट्रा बुक हुआ था।

शादी के कुछ दिन बाद ही 14 जून को मंजीत घर से दिल्ली नौकरी करने की बात कहकर निकला और वहां जाने के बजाय युवती के साथ रेवती कस्बा में किराये के मकान में रहने लगा। मंजीत के बड़े भाई जितेंद्र को शक हुआ तो उसने तीन दिन पहले दोनों को रेवती से पकड़ लिया। मामला थाने पहुंचा। वहां समझौता हुआ कि जल्द ही युवती दिल्ली वापस लौट जायेगी।  युवती मंजीत के साथ घर आ गई। शनिवार को युवती अर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में जाने का बोलकर बाहर गई और रात करीब डेढ़ बजे वापस लौटी। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां उनका इलाज जारी है। जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती मंजीत के साथ उसकी पहली पत्नी भी मौजूद थी। बताया जाता है कि जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद दोनों को दूर-दूर के बेड पर रखा गया था। हालांकि मंजीत ने अपना बेड युवती के पास वाले बेड पर शिफ्ट करा लिया है। दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

13 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago