बलियाः डिजीटल युग के इस दौर में साईबर ठग सक्रिय है। यह साइबर ठग लोगों को अपनी बातों में फंसाकर और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लाखों-करोड़ों की ठगी कर लेते हैं। इसी बीच बलिया से एक ऐसा ठग गिरफ्तार हुआ है जो आटा-मैदा खरीदारी के बहान मिल मालिकों से करोड़ों रुपए और सामन की ठगी करता था।
बस्ती की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक बस्ती के एक फ्लोर मिल मालिक ने परिक्षेत्रीय साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। राजस्थान के बड़मेर जिले के रहने वाले आरोपी के पास से 11 लाख 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन व अन्य सामान मिले हैं। साइबर थाने के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि सुरभि फ्लोर मिल के मालिक बाल मुकुंद अग्रवाल से मोबाइल फोन व व्हाट्स एप के माध्यम से आरोपी ने संपर्क किया। उसने फर्जी जीएसटी व अन्य दस्तावेज दिखाते हुए झांसे में ले लिया। उनसे आटा-मैदा की खरीदारी के बहाने आठ लाख सात हजार रुपये की ठगी की गई थी।
इस मामले में साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव छानबीन कर रहे थे। जांच में आरोपी की पहचान महेंद्र माली निवासी धराना पोस्ट सिवाना जनपद बाड़मेर राजस्थान के रूप में की गई। उसका लोकेशन जनपद बलिया मिलने पर टीम ने वहां के ग्राम परिखरा तीखमपुर से शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…