Categories: बलिया

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे में काम दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे में काम दिलाने और गाड़ी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी अवनीश पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 2 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। घटना का मुख्य आरोपी सुधीर यादव अभी फरार बताया जा रहा है।

इसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 3 सुधीर यादव ने बेटे के नाम पर रुद्रा ट्रेडर्स के नाम फर्जी कंपनी खोलकर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए वसूली का मामला तब सामने आया, जब भुवाल छपरा निवासी बृजेश यादव ने 22 जून को पुलिस को तहरीर दी।

फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर तीन सुधीर यादव पुत्र शिव कुमार यादव (निवासी भगवानपुर), राकेश पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय (निवासी दोकटी) तथा पुरुषोत्तम सिंह (निवासी वाजिदपुर) ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और राकेश पांडेय, पुरुषोत्तम सिंह और अवनीश पांडेय को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि मुख्य आरोपी सुधीर यादव को गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है। लगातार छापामारी हो रही है। उम्मीद है वह भी जल्द पकड़ा जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago