Categories: बलिया

बलिया में फर्जी नौकरी का नियुक्ति पत्र देकर युवक से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र में फर्जी नौकरी का नियुक्ति पत्र देकर युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था।

बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा अपराध के उन्मूलन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सिकंदरपुर पुलिया के पास से फर्जी नौकरी का नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त का नाम पीयूष श्रीवास्तव है, जो देवरिया का रहने वाला है। उसने प्रार्थी को नौकरी दिलाने के लिए पीजीआई लखनऊ का ऑफर लेटर दिया। इसके बाद आईआरसीटीसी संविदा पर रखने का झांसा देने लगा। प्रार्थी ने उसकी बातों पर विश्वास करके 3 लाख, 30 हजार रुपये अपने खाते से निकालकर उसके खाते में स्थानांतरित किए। जब प्रार्थी ने नौकरी लगवाने को कहा, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और टालमटोल करता रहा। प्रार्थी ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी उसे मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद परेशान होकर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त सिकंदरपुर आया है और बस अड्डे पर खड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्ररवाई करते हुए आरोपी को धरदबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago