इतने किलो गांजा के साथ मामा-भांजा गिरफ्तार……

बलिया डेस्क. नरहीं पुलिस ने शनिवार की रात करीब 9.30 बजे बैरिया तिराहे से 6.7 किग्रा गांजा के साथ मामा व भांजा को गिरफ्तार किया है। दोनों काफी दिनों से यह धंधा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत 67 हजार रुपये है। एसएचओ ज्ञानेश्वर मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि भरौली की तरफ से तस्कर गांजा की खेप लेकर आ रहे हैं। इस पर वह अपने टीम के साथ बैरिया तिराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी लेने लगे।

इसी बीच भरौली की तरफ से बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक चालक कुछ दूर पहले ही बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इतने में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तस्कर मनोज गुप्ता निवासी नरही व अंजनी कुमार गुप्ता निवासी दोकटी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से गांजा बरामद हुआ। एसएचओ ने बताया कि मनोज गुप्ता के खिलाफ थाना नरही में पूर्व में भी मादक पदार्थ बेचने तथा गुंडा एक्ट में अभियोग पंजीकृत है। यह थाने का टॉप फाइव अपराधी भी है। दूसरा अंजनी कुमार गुप्ता उसका सगा भगिना है। जो बचपन से ही अपने मामा मनोज गुप्ता के साथ रहता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago