बलिया- देश भर में चर्चित मालेगांव बम विस्फोट के एक आरोपी मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय बलिया से चुनाव लड़ेंगे ।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय को विश्व हिंदू महासभा ने अपना प्रत्याशी बलिया संसदीय क्षेत्र से बनाया है। हालाँकि इसकी घोषणा खुद मेजर ने की है।
रमेश चंद्र उपाध्याय ने ये बात शनिवार को बैरिया में पत्रकारों को बताया, उन्होंने कहा ‘एक तरफ महागठबंधन खुले तौर पर मुसलमानों का समर्थन कर रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी भी हिंदुओं की हितों के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। इसे भी हिंदुओं से कोई लेनादेना नहीं है।
अपने बयान में मेजर ने कहा- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कर्नल पुरोहित, मुझे या अन्य को कांग्रेस की सरकार में मालेगांव बम विस्फोट का आरोपी बनाया गया था। वह कांग्रेस सरकार की साजिश थी। हम लोगों को उस अपराध के लिए जेल जाना पड़ा था। जो हमने किया नहीं था।
जेल में हमें यातनाएं दी गई थी। भला हो न्यायालय का, जिसके चलते हम लोगों को जमानत मिल गई क्योंकि कांग्रेस सरकार के जाने के बाद भाजपा सरकार महाराष्ट्र में भी आई और दिल्ली में भी किंतु किसी सरकार ने हम लोगों का हालचाल तक नहीं जाना।
जबकि मैं स्वयं महाराष्ट्र भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण पदाधिकारी था। ऐसे में भाजपा से भी हिंदुओं को कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। हिंदु महासभा हिंदुत्व का झंडा लहराने के लिए पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों में अपने प्रत्याशियों को खड़ा करेगी।
आप को बता दें की बलिया के रहने वाले मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं। नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को हुए बम धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी जबकि 101 अन्य जख्मी हो गए थे। वह 9 साल तक जेल में बंद रह चुके हैं। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…