बलिया में बड़ी लापरवाही, एंबुलेंस चालक ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, डॉक्टर-फार्मासिस्ट को नोटिस जारी

बलिया जिला अस्पताल में लापरवाही का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक वाहन चालक के द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर और फार्मासिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है साथ ही वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गुरुवार सुबह एक मरीज इलाज के लिए पहुंचा, इसे एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने इंजेक्शन लगाया। वहां मौजूद एक अन्य एंबुलेंस चालक ने इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। घायल चालक ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर इंजेक्शन लगाने में जरा भी गलती हो जाती तो मरीज की जान पर बन आती।  सीएमएस ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व फार्मासिस्ट की नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है, जबकि दोषी एम्बुलेंस चालक के खिलाफ पुलिस को पत्र भेजा है। सीएमएस डा. दिवाकर सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही इंजेक्शन लगाने वाले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

गौरतलब है कि बलिया के जिला अस्पताल में निजी एंबुलेंस का प्रवेश प्रतिबंदित है। लेकिन कमीशन के चक्कर में दर्जनों एंबुलेंस चालक इमरजेंसी में सक्रिय रहते हैं और मरीजों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाते हैं। सूत्रों की मानें तो इस काम में अस्पताल के कर्मचारी भी एंबुलेंस चालकों का साथ देते हैं। यही वजह है कि एंबुलेंस चालक मरीजों का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago