Categories: बलिया

बरेली स्टेशन पर हादसे का शिकार जवान का शव बलिया पहुंचा, लोगों ने लगाया जाम

बलिया। बरेली रेलवे स्टेशन पर टीटीई के कथित धक्का देने से मृत जवान सोनू कुमार का पार्थिव शरीर की सुबह गृह जनपद बलिया पहुंचा। उनका शव घर पहुंचते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सैंकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को हल्दी चट्टी पर रोक लिया और एनएच-31 को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोपित टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें कि 17 नवंबर को सोनू कुमार राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान वह ट्रेन से गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए।

आरोप है कि टीटीई ने उन्हें धक्का दिया। घटना में सोनू कुमार का एक पैर कट गया, दूसरे पैर को डॉक्टरों ने इलाज के दौरान काट दिया। 23 नवंबर को सोनू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद से ही परिजनों में आक्रोश है। शुक्रवार उनका शव बलिया पहुंचा। जानकारी मिलते ही लोगों ने रास्ते में एंबुलेंस रोककर जाम लगा दिया।सुबह नौ बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। बमुश्किल अधिकारियों ने समझाईश देकर जाम खुलवाया।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago