बलिया। प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक काम के चलते रेलवे ने व्यवस्था में काफी बदलाव किया है। 26 मार्च से 3 अप्रैल तक कई गाड़ियों को निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण और रि-शेड्यूलिंग किया जायेगा। बता दें पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल औंड़िहार-बलिया खण्ड पर फेफना-चितबड़ागांव-ताजपुर-डेहमा-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण को लेकर काम चल रहा है। जिसकी वजह से बदलाव किए गए हैं।
ये ट्रेने नहीं चलेंगी-
• 05445/05446 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी 26 मार्च से 03 अप्रैल तक निरस्त
• 05170 वाराणसी सिटी-बलिया अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी 30 मार्च से 03 अप्रैल तक निरस्त
• 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी 01 अप्रैल से 03 अप्रैल तक निरस्त
• 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी 02 से 04 अप्रैल निरस्त
• 05146 सीवान-छपरा अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी 03 अप्रैल, 2022 को निरस्त रहेगी
• 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी 03 अप्रैल, 2022 को निरस्त रहेगी
शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन-
• कोलकाता से 27 मार्च को चलने वाली 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस बलिया में अपनी यात्रा समाप्त करेगी
• गाजीपुर सिटी से 28 मार्च चलने वाली 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस बलिया से चलायी जायेगी
• आनन्द विहार टर्मिनस से 30 मार्च, 2022 को प्रस्थान करने वाली 04056 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
• नई दिल्ली से 25, 26, 27, 28, 29 30 मार्च और 02 अप्रैल चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जाएगी।
• लखनऊ जं.से 25, 26, 27, 28, 30, 31 मार्च और 01 अप्रैल को चलने वाली 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जाएगी
• आनन्दविहार टर्मिनस से 25, 27 मार्च और 01 अप्रैल को चलने वाली 14016 आनन्दविहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
• छपरा से 26 मार्च से 02 अप्रैल तक चलने वाली 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
• छपरा से 26 मार्च को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
• छपरा से 02 अप्रैल को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
• दिल्ली से 27 मार्च को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
• बरौनी से 28 और 31 मार्च को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
• छपरा से 30 मार्च को चलने वाली 09066 छपरा-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
• सूरत से 28 मार्च को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
• जयनगर से 29 मार्च, 01 और 03 अप्रैल को चलने वाली 04651 जयगनर-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
• आनन्दविहार टर्मिनस से 29 और 31 मार्च को चलने वाली 14008 आनन्दविहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
• गोंड़िया से 29 मार्च और 02 अप्रैल को चलने वाली 15232 गोंड़िया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
• अमृतसर से 01 अप्रैल को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयगनर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
• डिब्रूगढ से 29, 30 और 31 मार्च को चलने वाली 20503 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
• डिब्रूगढ से 01 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 20505 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
• आनन्दविहार टर्मिनस से 30 मार्च को चलने वाली 14018 आनन्दविहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
• पुणे से 30 मार्च को चलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
• दरभंगा से 01 अप्रैल को चलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
• डा. अम्बेडकरनगर से 31 मार्च को चलने वाली 19305 डा. अम्बेडकरनगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
• छपरा से 03 अप्रैल को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
• अहमदाबाद से 01 अप्रैल को चलने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
गाड़ियों का नियंत्रण
• आन्नद विहार टर्मिनस से 26 मार्च को चलने वाली 22428 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
• लोकमान्य तिलक टर्मिनस वसे 29 मार्च और 01 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
रि-शेड्यूल
• 02 अप्रैल, 2020 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट रि-शिडूयुल कर चलायी जायेगी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…