Categories: बलिया

रंग-बिरंगी पेंटिंग्स से सजेंगी बलिया की दीवारें, देंगी शिक्षा-सफाई का संदेश

बलिया की दीवारें जल्द ही आपसे बातें करती नजर आएंगी। खूबसूरत रंगों से सजी दीवारें हमें नए-नए संदेश देंगी। बलिया और भी सुंदर दिखने लगेगा। जी हां, वाराणसी-प्रयागराज जैसे महानगरों की तर्ज पर जिले में भी दीवारों को सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी पेंटिग्स बनाई जा रही हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर पालिका की पहल पर ऐसा हो रहा है।

रंगों से सजी ये दीवारों हमें सिखाएंगी कि कैसे शहर को स्वच्छ रखना है, समाज को कैसे बेहतर बनाना है, शिक्षा के प्रति कैसे जागरुक रहना हैं। शहर के सभी सरकारी कार्यालयों के भवन की दीवारों, मुख्य चौराहों पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाई जाएंगी।

यह पेंटिंग्स सामाजिक संदेश देंगी। शिक्षा-स्वास्थ्य, सफाई से जुड़े संदेशों के साथ ही बलिया के इतिहास को भी समेटे रहेंगी। इसमें बलिया की क्रांति की झलक भी दिखाई जाएगी। लखनऊ के जय हेल्प आर्ट्स को शहर को सुंदर बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। वॉलपेंटिंग्स के काम को जिला प्रशासन व नगरपालिका ने मंजूरी दे दी है।

जिसके बाद जिला उद्योग विभाग कार्यालय की दीवारों पर तो पेंटिंग्स बनना शुरु भी हो गई हैं। अब शहर के सभी सरकारी कार्यालय के साथ ही प्रमुख चौराहों और शहीद पार्क चौक की दीवारों पर आकर्षक दृश्य के साथ ही प्रेरणादायक शब्द और प्रचार दिखाई देंगे।

इससे पहले भी शहर के चित्तू पांडे चौराहा के पास ओवरब्रिज के पिलरों पर पेंटिंग्स बनाई गई है। जो कि शहर की भव्यता को और निखारती हैं और लोग भी इन पेंटिंग्स को पसंद करते हैं। पिलरों पर बनी महापुरुषों की डिजिटल फोटो के मामले में बलिया शहर को कमिश्नरी स्तर पर दूसरा स्थान हासिल हो चुका है। आर्टिस्ट जयप्रकाश गुप्ता को इसके लिए सम्मानित भी किया गया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago