Categories: बलिया

बलिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी की बाइक के साथ 2 गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के कार्यकाल में बदमाशों के छक्के छूट रहे हैं। एसपी के निर्देशन में बलिया पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है और अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी बीच रसड़ा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से चोरी की बाइक, जेवरात व पांच हजार नकदी बरामद किया है।

बता दें कि रसड़ा में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस मुखबिरों के आधार पर दबिश देकर अपराधियों को दबोच रही है। इसी कड़ी में प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम के उप निरीक्षक सुशील कुमार व अजय कुमार यादव मय फोर्स द्वारा आकाश कुमार पुत्र विजय राम (निवासी- कोटवारी, रसड़ा) व शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ टिंकू पुत्र रमेश सिंह (निवासी अब्दुलपुर मदारी, भीमपुरा) को सिंघई से नगरा रोड़ पर स्थित नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

दोनों ही युवक 72 घंटे पहले नसीम अंसारी की मां से जेवरात व 20-25 हजार रुपये तथा कोटवारी चट्टी से बृजेश खरवार की चोरी हुई बाइक मामले में आरोपी हैं। इनके कब्जे से चोरी की बाइक, 05 जोडी पायल, एक जोडी झुमका, एक जोडी टप्स, पांच हजार नकद तथा तीन किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago