बलिया में ATS की बड़ी करवाई, राहुल सिंह नाम के व्यक्ति से लंबी पूछताछ!

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पूर्वांचल में एक बड़ी सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें बलिया जिले के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की गई। एटीएस की छह सदस्यीय टीम ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के बोडिया गांव, दोकटी थाना क्षेत्र और दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां में छानबीन की। बोडिया गांव में टीम ने राहुल सिंह के घर पर तलाशी ली, जो मुंबई की पालन जी प्राइवेट शिपिंग कंपनी में काम करता है।

एटीएस ने राहुल से पाकिस्तानी महिला एजेंट इशिका कपूर के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछताछ की। राहुल का मोबाइल जब्त कर लिया गया, जबकि उन्होंने इशिका से किसी भी प्रकार की बातचीत या चैटिंग से इनकार किया। इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में फरीदाबाद से एक संदिग्ध हैंडलर अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया था।

रहमान, जो अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश में शामिल था, गुजरात एटीएस के हाथों हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था। उसकी पूछताछ में कई बड़े राज़ सामने आए हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने के बाद एटीएस की छानबीन जारी है। बलिया और आजमगढ़ में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago