Categories: बलिया

बलिया में पंखे से फुटबॉल टकराई तो शिक्षामित्र ने कर दी छात्र की पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच

बलिया के नरला प्राथमिक विद्यालय में एक छात्र के साथ शिक्षा मित्र द्वारा कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब छात्र सर्वेश गुप्ता स्कूल में फुटबॉल खेल रहा था और गलती से फुटबॉल पंखे से टकरा गई। इसके बाद शिक्षा मित्र ने सर्वेश की छड़ी से पिटाई कर दी और 500 रुपए की मांग भी की।

पीड़ित छात्र की मां प्रतिमा गुप्ता बताया कि 21 फरवरी को दोपहर में उनका बेटा सर्वेश गुप्ता स्कूल में फुटबॉल खेल रहा था। खेलते समय गलती से फुटबॉल पंखे से टकरा गई। इससे पंखे की पत्ती मुड़ गई। इस घटना के बाद शिक्षा मित्र ने सर्वेश की छड़ी से पिटाई कर दी।

पीड़ित की मां ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है और बलिया पुलिस ने उभांव पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने कहा कि उन्होंने शिक्षिका को समझा दिया है कि वह भविष्य में किसी बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार न करें। इस मामले में बलिया पुलिस ने उभांव पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश  दिया है। इधर प्रतिमा ने अपने बच्चे का नाम स्कूल से काटने की अपील प्रधानाध्यापक से की है। उन्होंने इस पूरे मामले का एक वीडियो भी जारी किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago