बेल्थरा रोड डीपो की बस का लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट, एक की मौत, 11 घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली जा रही रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार अकबरपुर(अंबेडकर नगर)  निवासी युवक इंद्रेश मौर्या की मौत हो गई वहीं 11 लोग घायल हो गए।

घायलों में पूर्वांचल के लोग ज्यादा हैं। बताया गया है की बेल्थरा रोड डीपो की बस आगरा की तरफ जा रही थी।  घायलों के नाम रंजीत कुमार (45) पुत्र शारदा जिला मऊ, निलेश यादव (15) पुत्र मंगल जिला मऊ, सपना (33) पुत्री रामवचन शास्त्री नगर( दिल्ली), नायक रिंकू (38) पुत्र वेदनाथ जिला आजमगढ़, नीलू मौर्या (26) पत्नी मृतक इंद्रेश मौर्या जिला अंबेडकर नगर, देवकांत यादव (20) पुत्र पुष्पराज जिला अंबेडकर नगर, सुनील कुमार विश्कर्मा (28) पुत्र प्रवंत शर्मा जिला मऊ, श्रवण कुमार (35) पुत्र राजेन्द्र शर्मा जिला नोएडा, माला (10) पुत्री मंगल सिंह जिला मऊ, रजत कुमार (25) पुत्र विजय जिला मऊ, रंजीत कुमार (32) पुत्र रामअबध जिला बलिया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की भोर करीब चार बजे एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकरा गई।संबंधित थाने में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सौरिख पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस व थाने की जीप से सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया।

यहां से बेहतर उपचार के लिए कुछ लोगों को कानपुर ले जाया गया है।  इधर, हादसे की सूचना के बाद मऊ, आजमगढ़ और बलिया से घायलों के परिजन सौरिख के लिए निकल गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago