बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में घटित हुए छात्र नेता शिप्रांत सिंह गोली कांड के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था और उसे पचखोरा चौराहे के आगे नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल के साथ एक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद हुआ है।
बता दें कि शिप्रांत सिंह गोली कांड के अन्य आरोपियों में से आरोपी अमन राय पुत्र सत्यप्रकाश राय निवासी करनई थाना सुखपुरा, भुटन उर्फ इम्तियाज पुत्र फैयाज निवासी परमंदापुर थाना कोतवाली बलिया की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। लेकिन मुख्य आरोपी बलवंत यादव की पुलिस शिद्दत से तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर बलवंत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बलवंत यादव को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…