जर्नलिस्ट रतन सिंह केस का मुख्य आरोपी गिर’फ्तार, DIG बोले, ऐसा एक्शन लेंगे….

फेफना डेस्क : बलिया के चर्चित पत्रकार ह’त्याकांड को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस मामले के मुख्य आरोपी हीरा सिंह को आज शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि कि इस मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 14 (1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी और सभी की सम्पति कुर्क की जाएगी.

दरअसल बीती रात बलिया पहुंचे DIG आज़मगढ़ की तरफ से भी बयान आया था और उनकी तरफ से कहा गया था कि इस मामले में इतनी सख्त कार्यवाही की जाएगी कि कोई भी इस तरह की वारदात दोबारा न कर सके. इसके अलावा प्रशासन ने बाकी बचे आरोपियों की जानकारी देने पर इनाम राशि 25 हज़ार से बढ़ाकर 50 हज़ार कर दी है. डीआईजी ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपी पुरानी केस हिस्ट्री भी है.

अब इसे भी खोला जायेगा. याद रहे कि पत्रकार रतन सिंह की 24 अगस्त को गोली मा’रकर हत्या कर दी गयी थी और बड़ी बात यह थी कि यह वारदात फेफना थाने में महज़ कुछ ही क़दमों की दूरी पर हुई थी. वहीँ पत्रकार रतन सिंह के पिता ने फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पर गंभीर आरोप लगाये थे.

उन्होंने थानाध्यक्ष शशिमौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की थी. बहरहाल, अब इस मामले की चर्चा पूरे देश में हो रही है. जिसकी वजह से शासन प्रशासन की काफी किरकिरी भी हो रही है

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago