सिकंदरपुर- शांतिपूर्ण ढंग से निकला महावीरी झंडा जुलूस, प्रशासन ने ली सुकून की सांस

सिकंदरपुर (बलिया)। महावीरी झंडा का जुलूस शनिवार की शाम को यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया. जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया. इस दौरान जुलूस में शामिल युवकों ने अस्त्र कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया.
लोगों द्वारा उनके प्रदर्शन को भरपूर सराहना मिली. जुलूस में शामिल भीड़ में रह रहकर जय महावीर के उद्घोष से नगर का वातावरण शुरू से अंत तक भक्तिमय बना रहा. पूरी रथ यात्रा की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष यहां की आशाढ़ शुक्ल द्वितीय को उमंग और उल्लास के साथ जुलूस निकाला जाता है.
कुछ अति संवेदनशील स्थानों को प्रशासन ने पूरी तरह पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया था. जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कटिबद्ध प्रशासन सीसी कैमरे के माध्यम से निगहबानी कर रहा था. आला अधिकारी मातहतों से पल-पल की खबर ले रहे थे.
बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago