पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शनिवार को शिलान्यास किया था अब उसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है. एक तरफ जहां बीजेपी जोरशोर से इस प्रोजेक्ट को अपनी योजना बता रही है.
तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे समाजवादियों का प्रोजेक्ट बताया है. अब श्रेय लेने की इस होड़ में बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी कूद गई हैं और उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी और सपा नहीं ये प्रोजेक्ट उनका है.
पीएम मोदी द्वारा इस एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के बाद कल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा समाजवादियों के काम को अपना बताकर जनता के साथ धोखाधडी कर रही है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उन्होंने पहले ही शिलान्यास कर दिया था.
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का पूरा अलाइनमेंट तय किया था. ताकि पूर्वांचल खुशहाली के रास्ते पर उतरे. हम उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे के जरिए एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाना चाहते थे. अब भाजपा उसी का श्रेय ले रही है. दूसरी तरफ, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लेकर भाजपा पर हमला बोला है.
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब देख पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करना जनता के साथ धोखा है. BJP को लोकसभा चुनाव के आते ही उत्तर प्रदेश के विकास की याद आने लगी, लेकिन ये पब्लिक है जो सब जानती है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास कर रहे हैं. अगर 2014 में उन्होंने ऐसा किया होता तो आज शिलान्यास की जगह उद्घाटन कर रहे होते. मायावती ने यह भी दावा किया कि ये प्रोजेक्ट उनका है.
आपको बता दें कि भाजपा नेता पहले से ही यह दावा कर रहे हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट उनका है. भाजपा का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पूर्वी जिलों के विकास में सहायक होगा. इससे पूर्वांचल का इलाका राजधानी लखनउ और फिर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा व उसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक जुड जाएगा और यह यूपी के विकास को नई गति देगा.
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…