सिकंदरपुर- महावीरी झंडा जुलूस में मारपीट, कई घायल, पुलिस ने सुलटाया मामला

सिकंदरपुर- महावीरी झंडा जुलूस में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस जब तक मोर्चा सम्भालती दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी थी। इस घटना में दोनों ओर करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये। इससे नाराज होकर एक पक्ष के लोग धरने पर बैठ गये। इसके चलते कुछ देर तक जुलूस का संचालन भी प्रभावित हुआ। काफी प्रयास के बाद पुलिस हालात पर काबू पा सकी।

सख्त सुरक्षा के बीच महावीरी झंडा जुलूस निकल रहा था। महावीर स्थान से चला अखाड़े का जुलूस अस्पताल के पास पहुंचा तभी किसी बाद को लेकर विवाद हो गया। अखाड़ेदार प्रतिमा को रास्ते में ही छोड़कर वापस लौटने लगे।

इसकी जानकारी होने के बाद पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बातचीत कर मामला सलटाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद बात बन गयी तथा जुलूस आगे बढ़ने लगा। बताया जाता है कि आगे महावीरी झंडा जुलूस व पीछे से जगन्नाथ यात्रा चल रही थी। इसी बीच रात के करीब 11 बजे अचानक बिजली की सप्लाई बंद हो गयी। अंधेरा के बीच जुलूस व रथ यात्रा में शामिल लोग किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गये।

दोनों ओर से हुई मारपीट में 30 वर्षीय राजेश सोनी व 28 वर्षीय पिंटू मद्धेशिया का सिर फट गया। इनके अलावे कुछ अन्य लोगों को भी चोटे आयी जिनका इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। इस घटना के बाद एक पक्ष धरने पर बैठ गया।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों तरफ के रास्तों से आवाजाही को रोक दिया। काफी प्रयास के बाद अधिकारियों ने बातचीत कर मामला सलटाया जिसके बाद करीब 45 मिनट तक रुका जुलूस आगे बढ़ सका। इस घटना के बाद कस्बें में अफवाहों का दौर शुरु हो गया।

हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते विवाद का तत्काल ही समाधान हो गया। थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी का कहना है कि मामुली बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस प्रकरण में अब तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

6 days ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

7 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 week ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 week ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

1 week ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

1 week ago