बलिया पुलिस ने घाघरा नदी के तट से रविवार की सुबह करीब 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर भारी मात्रा में दारु नदी के रास्ते बिहार ले जाने में कामयाब रहे। पकड़ी गयी शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी जा रही है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के गभीराड़ घाट पर रात में उतरी शराब की खेप को तस्कर बिहार के सिवान जिले की सीमा में नाव से लेकर जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 10 बजे एसओ सहतवार शमीम अली सिद्दकी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर फरार हो जाने में कामयाब हो गये। पुलिस ने नदी तट पर मौजूद शराब की करीब 50 पेटियों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर सुराग का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
सूत्रों की मानें तो शराब नदी पर भारी मात्रा में पहुंची थी। रात पर नाव के सहारे उसकी ढुलाई होती रही। आशंका जतायी जा रही है कि सुबह हो जाने से तस्कर कुछ पेटियों को ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। इसी बीच किसी प्रकार बात पुलिस तक पहुंच गयी। लोगों का कहना है कि नदी के रास्ते कुछ दिनों से शराब की तस्करी तेज हो गयी है। विरान इलाकों में भी पूरी रात लग्जरी गाड़ियां दौड़ लगा रही हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…