माफिया डॉन की पत्नी का आरोप, कहा- मेरे पति को फर्जी एनकाउंटर में मार देगी पुलिस

माफिया डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने झांसी जिला जेल में निरूद्ध पति पर जानलेवा हमले की आशंका जताते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने की गुहार लगायी है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी निरोधी दस्ता (एटीएस) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाते हुये कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी मेरे पति को फर्जी मुठभेड़ में मारना चाहते हैं। ऐसा तब होगा जब मुन्ना को पैरवी के लिये जेल से अदालत ले जाया जा रहा होगा।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पुलिस के आला अधिकारियों के इशारे पर कुछ दिन पहले झांसी जेल में मुन्ना बजरंगी पर जानलेवा हमला किया गया था जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। उन्होंने कहा कि इस षडयंत्र में कुछ सफेदपोश  नेता और उद्योगपति भी शामिल हैं।

डॉन की पत्नी ने कहा ‘मेरे पति ने जान के खतरे को लेकर न्यायालय को पहले ही बता दिया है। उन्होंने संबंधित न्यायालय को इस बारे में न केवल सूचित किया बल्कि कुछ सफेदपोश नेताओं के नाम भी बताये जो उनकी जान के दुश्मन बने हुये हैं।’

गौरतलब है कि वर्ष 2005 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोप में मुन्ना बजरंगी वर्ष 2009 से जेल में है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर सात लाख रूपये का इनाम रखा था जिसके बाद मुम्बई में उसे गिरफ्तार किया गया।

जेल में रहकर उसने 2012 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया था। जौनपुर के मडियाहूं सीट से अपना दल और पीस पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर वह चुनाव लड़ा और 12 फीसदी मत हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago