बीजेपी से गठबंधन तोड़ सकती है ओम प्रकाश राजभर की पार्टी, हलचल तेज़

बलिया: अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में  वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने बीजेपी को मुश्किल में डालने वाला बयान दिया है. उन्होंने ऐलान किया कि वह बीजेपी के साथ गठबंधन जारी रखने पर विचार कर रही है. उन्होंने बताया कि इसके लिए चार जुलाई को लखनऊ में बैठक होगी. बैठक में भाजपा से गठबंधन को लेकर पुनर्विचार कर निर्णय लिया जाएगा. बता दें कि पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मिनिस्टर ओम प्रकाश राजभर के रिश्ते बीजेपी से तल्ख़ नज़र आ रहे हैं. वह पार्टी और नेताओं के खिलाफ लगातार बयान देते हैं.

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में गठबंधन को लेकर चर्चा के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के राज में सुभासपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, युवाओं और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, आरक्षण विभाजन को लेकर पार्टी द्वारा किये जाने वाले आंदोलन समेत विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करके निर्णय लिया जाएगा.

 

बैठक में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहेंगे. यह बैठक भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के भाजपा से तल्ख होते रिश्तों के मध्य अहम मानी जा रही है. उल्लेखनीय है कि सुभासपा अध्यक्ष राजभर पिछड़ों के साथ अन्याय होने तथा अधिकारियों द्वारा पार्टी नेताओं की बात नहीं सुने जाने समेत कई आरोप लगाकर राज्य की योगी सरकार खासकर मुख्यमंत्री पर लगातार हमले कर रहे हैं.

राजभर पिछले दिनों अपने गांव में एक सड़क की मरम्मत ना होने को लेकर असहज हो गये थे. और उन्होंने समर्थकों सहित फावड़ा उठाकर स्वयं सड़क की मरम्मत की थी. सुभासपा ने पिछले साल विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था. प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में उसके चार विधायक हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago