Categories: बलिया

बलिया से लखनऊ जाने के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू, जानिए किराया और शेड्यूल

बलिया। लखनऊ से बलिया और बलिया से लखनऊ के लिए अब एक और बस सेवा शुरू हो गई है। लखनऊ से बलिया के लिए वोल्वो पवन हंस बस सेवा शुरू की गई है। बता दें परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग ने लग्जरी बस सेवा का परिचालन शुरू कर दिया है।

इतना होगा किराया- यह बस लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से प्रतिदिन रात्रि 10.30 से चलेगी। अयोध्या, आजमगढ़ होते हुए प्रात: छह बजे बलिया पहुंचेगी। इसी प्रकार रात्रि नौ बजे बलिया से चलकर प्रात: पांच बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसका किराया 1065 रुपये है। लग्जरी बस सेवा शुरू होने से अब यात्रा काफी आरामदायक हो गई है। साथ ही लोगों में बहुत खुशी देखने को मिल रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 hour ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago