बलिया में बीते दिनों एंबुलेंस के अभाव में मरीज को ठेले पर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में अब बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी ने शाम तक जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सीएमओ नीरज पांडे ने कहा कि “कल एक वीडियो वायरल हुआ है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती से एक मरीज को ठेले पर ले जाते दिखाया गया है. इस संबंध में हमने MOIC(मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज) से बात की है। उन्होंने बताया कि एक मरीज आया था जिसे हमने रेफर किया था. उसे एंबुलेंस की पेशकश भी की थी। किस कारण उसे एंबुलेंस नहीं मिल पाई, ये जांच का विषय है। इस संबंध में अपने एडिशनल सीएमओ को जांच दी है। जांच की रिपोर्ट आज शाम तक आने की उम्मीद है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।”
बता दें कि चिलकहर ब्लॉक के अंदौर के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ठेले पर लेकर चार किमी दूर चिलकहर पीएचसी जाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी नाराजगी जताई थी। साथ ही बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी जिला प्रशासन पर सवाल उठे थे। वहीं शुक्रवार को फिर एक मरीज को ठेले पर अस्पताल ले जाया गया। इस मामले के सामने आते ही सीएमओ ने जांच रिपोर्ट मांगी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…