मायावती ने बोला BJP पर हमला, कहा-योगी राज में खुलेआम हो रहीं हत्याएं

लखनऊ में कार नहीं रोकने पर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस वार्ता की. बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने इस हत्याकांड को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार को बिना कोई देरी किए इस मामले की उच्च-स्तरीय जांच करानी चाहिए. मायावती ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. सरकार इस मामले पर लीपापोती कर रही है.

 

मायावती ने कहा कि इस मामले में अगड़ी जाति विशेषकर ब्राहमण समाज के लोगों का कुछ ज्यादा ही शोषण एवं उत्पीड़न हो रहा है. उन्होंने कहा कि इसका ताजा उदाहरण राजधानी लखनऊ में निजी कंपनी के प्रबंधक विवेक तिवारी की कथित हत्या है जो अति निंदनीय है. दुख की इस घड़ी में हमारी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है.’ उन्होंने कहा कि मेरा सरकार से यही कहना है कि यदि उसका इसमें कोई हाथ नहीं है तो उसे बिना कोई देरी किए इस मामले की उच्च-स्तरीय जांच करानी चाहिए. मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार से मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ लापरवाह वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

मायावती ने कहा कि यदि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहती है तो उसे बिना कोई देरी किये इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए.’ मायावती ने कहा कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा को भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कहा है और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाने के निर्देश दिए हैं. मायावती ने कहा कि घटना दुखद है और सतीश मिश्र एक वकील होने के नाते खुद मामले की पैरवी करने को भी तैयार हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago