आज ही के दिन गई थी यूपी के 1.70 लाख शिक्षामित्रों की नौकरी, 1 साल में 700 की गई जान

बलिया। समायोजन रद्द होने की पहली बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा पर जिले के शिक्षामित्रों ने प्रदेश में करीब 752 साथियों की असमय मौत पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। उप्रप्राशिमि संघ के जिला महामंत्री पंकज सिंह की अगुवाई में बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामित्रों के साथ ही प्राशिसं के अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठन शामिल हुए।

गौरतलब हो कि 25 जुलाई 2017 को शिक्षामित्रों का समायोजन सरकार की गलत नीतियों की वजह से हो गया था। अचानक समायोजन निरस्त होने से प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों का मनोबल टूट गया।

बेसिक शिक्षा परिषद की लड़खड़ाई गाड़ी को लगभग दो दशक से खींचते आ रहे शिक्षामित्रों की पीड़ा पर सरकार ने अब तक कोई सार्थक पहल नहीं किया, लिहाजा एक-एक कर प्रदेश में शिक्षामित्रों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया। हालात यहां तक पहुंच गयी कि 365 दिन में करीब 752 शिक्षामित्र असमय काल के गाल में समा गये और यह सिलसिला अभी भी जारी है।

बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कर्मचारी नेता वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा परिषद की धुरी बनकर काम करते रहे है, लेकिन सरकार इनकी सुधि नहीं ले रही। प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा के मेरूदंड है। इनकी समस्या हमारी समस्या है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की लड़ाई में प्राशिसं मजबूती के साथ खड़ा मिलेगा।

सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने शिक्षामित्रों की मांग को जायज ठहराते हुए भाजपा सरकार का ध्यान अपेक्षित किया। प्राशिसं के मांडलिक मंत्री अवधेश सिंह ने शिक्षामित्रों की हर लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। सभा को ललित मोहन सिंह, अवनीश कुमार, मधु सिंह, भार्गव प्रसाद, भरत यादव ने सम्बोधित किया।

इस मौके पर राकेश कुमार पांडेय, परवेज अहमद, शशिभान सिंह, विनय कुमार दूबे, बृजेश सिंह, चन्द्रभान सिंह, मंजूर हुसैन, अमृत सिंह, राजेश प्रजापति, अजय भारद्वाज, सत्येन्द्र मौर्य, राजू प्रसाद, अरशद रजा, दिलीप प्रसाद, मनोज कुमार, गौतम कुमार, भरत राम, अभिषेक पाल, दिवाकर पांडेय, सुशीला वर्मा, नीतू तिवारी, वंदना तिवारी, उर्मिला देवी, रेखा देवी, सतीश सिंह, शशिकला, पूनम, सरोज, परमात्मा, अवधेश, सारिका इत्यादि मौजूद रहे। अध्यक्षता विनोद शुक्ल व संचालन श्याम नंदन मिश्र ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago