पूर्वांचल सहित पुरे यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 11 जिलों में 26 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान ने शनिवार को तबाही मचाई है. आंधी-तूफान से यूपी के 11 जिलों में कम से कम 26 लोगों की मौत की खबर है. 4 मवेशियों की भी जान चली गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश दिए हैं.

शनिवार को शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल और यूपी समेत कई राज्यों में धूल भरी आंधी चली. दिल्ली, कर्नाटक और यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई. आंधी-तूफान से सबसे ज्यादा मौतें यूपी के जौनपुर में 5, उन्नाव में 4, चंदौली और बहराइच में 3-3 लोगों की मौत हुई है. वहीं, रायबरेली में दो, जबकि मिर्जापुर, सीतापुर, अमेठी और प्रतापगढ़ में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है. इसके अलावा कन्नौज और वाराणसी में भी बारिश हुई.

आज मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई. ऐसे में कई इलाकों में ट्रैफिक जाम रहा. मुंबई से सटे ठाणे में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की देर शाम आई आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत छह लोग झुलस गए. घायलों को सीएचसी ले जाया गया है. वहीं, मुंबई में बारिश के दौरान एक इमारत ढहने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago