इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, महिला थाना की पहल पर बलिया के युवक ने थामा युवती का हाथ

इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा प्यार महिला थाने की मदद से शादी के अंजाम तक पहुंचा। मामला बक्सर का है, यहां महिला थाना की पुलिस ने पहल करते हुए प्रेमी जोड़े की थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी करवाई। इस दौरान वर और वधु पक्ष के लोग मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक, बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली गीता कुमारी का बलिया के नरही थाना क्षेत्र के रहने वाली रामबाबू से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। अप्रैल 2024 में दोनों घर छोड़कर भाग गए और रामबाबू गीता को लेकर कोल्हापुर चला गया, जहां एक कंपनी में काम करते हुए दोनों अपना जीवन बसर कर रहे थे।
इस बीच दोनों के परिवार को यह पता चल गया कि गीता को रामबाबू ही ले गया है। लड़के का परिवार इस रिश्ते को मानने से इनकार करने लगा और रामबाबू को वापस घर बुलाने के लिए दबाव बना रहा था। घरवालों के दबाव के बीच औद्योगिक थाना के भटवलिया निवासी रामबाबू के मामा श्रीकांत पासवान कोल्हापुर पहुंचे और लड़की को वहीं छोड़ धीरे से रामबाबू को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। तब गीता छह माह की गर्भवती हो गई थी। ऐसे में रामबाबू के शादी से इनकार करने के बाद गीता ने महिला थाना जाकर अपनी गुहार लगाई।
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और रामबाबू को उसके मामा के घर भटविलया से उठाकर जब दबाव बनाया, तब घरवाले भी शादी करने तैयार हो गए। इसके बाद बुधवार को पुलिस तथा दोनों के परिवार की मौजूदगी में थाना परिसर में मौजूद मंदिर में शादी करा दी गई। शादी हो जाने के बाद वर और कन्या दोनों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।
महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली शादीशुदा गीता कुमारी का पति से अनबन होने के बाद तलाक हो गया था। इस बीच रिश्ते में लगने वाले यूपी के नरही थाना अंतर्गत उजियार निवासी रामबाबू राम से इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद प्यार परवान चढ़ने लगा, लेकिन लड़के पक्ष के हस्तक्षेप के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया था। इसके बाद दोनों परिवारों को समझाकर प्रेमी युगल की शादी करवाई गई।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago