Categories: बलिया

आजमगढ़ में बलिया के शख्स से लूट, दुबई से कमाया पैसा ले गए जहरखुरान

बलिया। आजमगढ़ के अतरौलिया में बलिया निवासी लालबाबू चौहान को जहरखुरानों ने लूट लिया। जो लखनऊ से बलिया अपने घर जा रहे थे। लालबाबू के पास दुबई से कमाया हुआ सारा पैसा था। जिसे जहरखुरानों ने लूट लिया। लालबाबू रविवार सुबह 7 बजे रोडवेज पर अचेत अवस्था में मिले थे। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने अतरौलिया थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी ।

दरअसल लालबाबू चौहान ग्राम सौलाही थाना पकड़ी बलिया जिला के निवासी हैं। लखनऊ से अपने घर बलिया के लिए रोडवेज बस से जा रहे थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे कुछ खिला दिया और अचेत होने पर उनका सारा सामान लूट लिया। पीड़ित व्यक्ति को सुबह सात बजे के करीब रोडवेज की बस से रोडवेज अतरौलिया पर अचेत अवस्था में उतार दिया गया गया। दोपहर 12 बजे तक कुछ होश आया तो उन्होंने अपना मोबाइल नंबर व पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं पुलिस ने पीड़ित के परिवार को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित व्यक्ति होश में आ चुके थे। ज्यादा कुछ बोल पाने में अभी असमर्थ थे। हालांकि पुलिस शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा भी किया जा रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago