बिल्थरारोड (बलिया) : सीयर शिक्षा क्षेत्र के कुल 34 बिना मान्यता स्कूलों के संचालन के प्रति कार्रवाई फिलहाल ढीली पड़ गई है। इस कारण क्षेत्र में गैर मान्यता स्कूलों की संचालकों की पौ बारह है।
इधर नए सत्र के तहत स्कूलों के खुलने के साथ अभिभावक भी अपने नौनिहालों के नामांकन को लेकर पेशोपेश में हैं और अधिकांश तो बिना जानकारी के इन स्कूलों में अपने बच्चों का नामांकन भी करा चुके हैं।
ग्रीष्मावकाश से पूर्व मई माह के अंतिम सप्ताह में तत्कालीन सीयर खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत ¨सह ने महज सात दिन में ही क्षेत्र के करीब दो दर्जन अमान्य स्कूलों पर छापामारी कर बिना मान्यता वाले स्कूलों के संचालन को तत्काल बंद करने को नोटिस थमाया था ¨कतु गर्मी के छुट्टी के जून माह में ही उनका स्थानांतरण अन्यंत्र क्षेत्र में हो गया। इधर नवागत बीईओ निर्भय नारायण सिंह पर लोगों की नजर टिकी है।
बीईओ ने शुरुआती दिनों में ही कई स्कूलों पर पहुंचकर परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षकों के पेंच तो कसे ¨कतु अब तक अमान्य स्कूलों के संचालन को लेकर चुप्पी साधे बैठे हैं। जिसके कारण उनके नाक के नीचे ही दर्जनों अमान्य व बिना किसी मानक के स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…