DJL¶Fd»F¹FF : ´FiZÀF½FF°FFÊ IYS°FZ ¶FF¶F¼»F dÀFÔW ÀFF±F ¸FZÔ A³¹FÜ
बलिया- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को अलग करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने सरकार को घेरा है। साथ ही सड़क पर भी उतरने की चेतावनी दी जा रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 14 जुलाई को आजमगढ़ में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में काला झंडा लेकर प्रदर्शन की घोषणा की है। मंगलवार को लोनिवि डाक बंगला में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता बाबुल सिंह, युकां नेता अभिषेक सिंह रंजन, महासचिव आनन्द विक्रम ने इसकी जानकारी दी।
बाबुल सिंह ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को अलग करना अफसोसजनक व जिले का अपमान है। कहा कि जिस बलिया ने भाजपा को तीन सांसद और पांच विधायक दिये, उस जिले के विकास की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। yon
कहा कि एक्सप्रेस-वे से नहीं जुडने से बलिया विकास की मुख्यधारा से पीछे रह जायेगा। एक्सप्रेस वे से आवागमन तो आसान होगा ही, उसके किनारे बसे लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसानों को भी फायदा होगा।
रंजन सिंह व आनन्द सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि जो बलिया आजादी से लेकर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में आगे रहा, उसी जिले की यह जुमलेबाज सरकार उपेक्षा कर रही है। बताया कि 14 जुलाई को आजमगढ़ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का काला झंडा दिखाकर विरोध किया जाएगा।.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…