बिल्थरारोड- अधिकारीयों के नाक के निचे चल रहे बिना मान्यता 34 स्कूल

बिल्थरारोड (बलिया) : सीयर शिक्षा क्षेत्र के  कुल 34 बिना मान्यता स्कूलों के संचालन के प्रति कार्रवाई फिलहाल ढीली पड़ गई है। इस कारण क्षेत्र में गैर मान्यता स्कूलों की संचालकों की पौ बारह है।

इधर नए सत्र के तहत स्कूलों के खुलने के साथ अभिभावक भी अपने नौनिहालों के नामांकन को लेकर पेशोपेश में हैं और अधिकांश तो बिना जानकारी के इन स्कूलों में अपने बच्चों का नामांकन भी करा चुके हैं।

ग्रीष्मावकाश से पूर्व मई माह के अंतिम सप्ताह में तत्कालीन सीयर खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत ¨सह ने महज सात दिन में ही क्षेत्र के करीब दो दर्जन अमान्य स्कूलों पर छापामारी कर बिना मान्यता वाले स्कूलों के संचालन को तत्काल बंद करने को नोटिस थमाया था ¨कतु गर्मी के छुट्टी के जून माह में ही उनका स्थानांतरण अन्यंत्र क्षेत्र में हो गया। इधर नवागत बीईओ निर्भय नारायण सिंह पर लोगों की नजर टिकी है।

बीईओ ने शुरुआती दिनों में ही कई स्कूलों पर पहुंचकर परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षकों के पेंच तो कसे ¨कतु अब तक अमान्य स्कूलों के संचालन को लेकर चुप्पी साधे बैठे हैं। जिसके कारण उनके नाक के नीचे ही दर्जनों अमान्य व बिना किसी मानक के स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago