Categories: बलिया

बलिया में पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में होगा लोकसभा चुनाव

बलिया में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा है। जिले के पुलिस महकमे ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि मतदान के समय किसी भी तरह की परेशानी न आए।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण व सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के जिले में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान नजर रखेंगे। बताया जा रहा है कि जिले में चुनाव के दौरान 22 कम्पनी (2970) पैरामिलिट्री फोर्स, 2 कम्पनी पीएसी, 800 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, 6000 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 5000 होमगार्ड, 2 अपर पुलिस अधीक्षक और 7 क्षेत्राधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी होगी।

इस दौरान प्रत्येक बूथ के साथ ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष पैनी नजर रहेगी। बता दें कि बलिया जिले में कुल सात विधान सभा है। जिसमें से बैरिया, बलिया और फेफना विधानसभा 72 लोकसभा अंतर्गत आता है। जबकि बांसडीह, सिकंदरपुर व सीयर विधान सभा 71 लोकसभा अंतर्गत आता है। वहीं रसड़ा विधान सभा घोसी लोकसभा अंतर्गत आता है। इन सातों विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago