बलिया के फेफना थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने लोगों से लूट करने वाले तथाकथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक साथ फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, फेफना थाने में सुजायत निवासी चंद सिंह ने तहरीर दी कि गोकुल पैलेस से 500 मीटर आगे एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा मेरी स्कार्पियो गाड़ी को रुकवा कर स्वयं को एसओजी टीम का बताते हुए 20 हजार रुपए छीन लिए। घटना की जांच के दौरान एक आरोपी कमल शशिकांत राय के तथाकथित पत्रकार होने की जानकारी मिली।
बताया गया कि आरोपी एक बड़े बैनर के तथाकथित पत्रकार थे। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। इसबीच रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी को मानपुर टोंस नदी पुलिस के पास खड़ा है। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी कमल शशिकांत राय को मानपुर टोंस नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नरहीं का निवासी है। जबकि दूसरा आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। फेफना थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…