यूपी के 28 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बीजेपी के 6 मौजूदा सांसदों के टिकट कटे

लखनऊ
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने गुरुवार को लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश के 28 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इनमें से वर्तमान में 6 सांसदों का टिकट काट दिया गया है।

बीजेपी की लिस्ट में मोदी सरकार में कृषि राज्यमंत्री और शाहजहांपुर से लोकसभा सांसद कृष्णा राज का टिकट काटकर अरुण सागर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं आगरा से वर्तमान सांसद और अनसूचित जाति के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है। संभल के सासंद सतपाल सैनी का टिकट काटकर परमेश्वर सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी प्रकार हरदोई से अंशुल वर्मा का टिकट काटकर जय प्रकाश रावत को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा मिश्रिख सांसद अंजूबाला की जगह अशोक रावत को टिकट दिया गया है। फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काट कर राजकुमार चहर को टिकट दिया गया। जिन 6 लोगों का टिकट कटा है उनमें से 4 ओबीसी और दो अनुसूचित जाति से हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने गुरुवार को 184 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें बीजेपी के संरक्षक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी का गांधीनगर गुजरात से टिकट काटकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago