लॉकडाउन: बलिया में मैखाना बंद, ताड़ीखाना हुए गुलजार, वाह रे योगी सरकार…..

– फेफना के नसीराबाद गांव में खुलेआम बिक रही ताड़ी
बलिया. लॉक डाउन के बीच शराब के शौकिन अब ताड़ी से काम चलाने लगे हैं. जिससे एक तरफ जहां मैखाना बंद चल रहा है वहीं दूसरी ओर ताड़ीखाना गुलजार हो रहा है. फेफना थाना क्षत्र के नसीराबाद गांव के बगीचे में इन दिनों धड़ल्ले से ताड़ी उतारने का काम जहां जारी है, वहीं दोपहर और शाम के वक्त महफिल भी लग रही है, लोग चना फांकने के साथ-साथ लीटर के लीटर ताड़ी पी जा रहे हैं, जिससे एक तरफ जहां लॉक डाउन का उल्लंघन हो रहा है, वहीं सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. जबकि स्थानीय पुलिस भी सवालों के घेरे में है.
वैसे तो जनपद में ताड़ी के शौखिनों की कमी नहीं है, आम समय भी अप्रैल से जून तक जनपद के विभिन्न जगहों पर ताड़ीखाना सजता है, पासी ताड़ी उतारते हैं और लोग चखना लेकर शुरू भी हो जाते हैं. लेकिन सवाल फिलहाल लॉक डाउन का है. सप्ताह में सातों दिन चलने वाले शराबखानों पर जहां ताला लग गया है, वहीं ताड़ीखाना का इस तरह गुलजार होना न सिर्फ पुलिस भी मिलीभग को दर्शाता है, बल्कि जिला प्रशासन की कार्यशैली को भी सवालों के घेरे में लाता है. कुछ भी हो इन दिनों शहर से महज पांच किमी की दूरी पर नसीराबाद गांव में  इन दिनों जहां ताड़ी उतारी जा रही है, वहीं बगीच के बीच विशालकाय पेड़ की आड़ में झुग्गी डालकर महफिल भी सजाई जा रही है.
इनसेट….
ताड़ी के मामले में हमेशा सुर्खी में रहता है नसीराबाद गांव का बगीचा
वैसे आमदिनों की बात करें तो नसीराबाद का ताड़ीखाना जनपद में मशहूर है. यहां शौकिन लोग दूर-दूर से आते हैं. अप्रैल से जून तक यहां लोग बगीचे में बैठकर महफिल सजाते हैं फिर दो-तीन घंटे बाद मजे से ताड़ी पीकर नशे में धूत होकर घर जाते हैं. चूंकि बगीचे से सटे ही मलकपुरा, पांडेयपुरा गांव है, लिहाजा इस गांव में खासकर महिलाओं को कई बार छींटाकशी का शिकार होना पड़ता है. पियक्कड़ नशे में धूत कर इन गांवों में गालीगलौज भी करते हैं. जिससे ग्रामीवासी त्रस्त है और पूर्व में कई बार ताड़ीखाने के खिलाफ आवाज भी बुलंद किए, लेकिन नतीजा सिफर रहा है. जब विवाद होता है पुलिस आकर खानापूर्ति कर नतीजन यहां हर साल ताड़ीखाना लगता है और
इनसेट….
लॉक डाउन को चुनौती देकर इन-इन जगहों पर खूब मिल रही ताड़ी
नसीराबाद गांव को आप ताड़ी का हब कह सकते हैं, इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव में रेलवे लाइन के उसपार, उमरगंज, रामपुर महावल, चंद्रशेखरनगर कालोनी के पीछे, परमांदापुर, जेपी नगर, फेफना थाना के मुलायम नगर, सागरपाली, मिड्ढा, अगरसंडा सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली में भी खूब ताड़ी इन दिनों उताड़ी जा रही है, यहां ताड़ के पेड़ों के आसपास ही बेचने वाला खड़ा रह रहा है, जैसे ही पासी ताड़ी उतार रहा है लोग बोतलों में भरकर ले जा रहे हैं.
इनसेट….
संबंधित थानाध्यक्षें पर गिरेगी गाज: एसपी
लॉक डाउन का उल्लंघन कर यदि कहीं ताड़ी बेची जा रही है तो संबंधित थानाध्यक्ष इसके लिए जिम्मेदार है. ताड़ी बेचने वाले से लेकर पीने वाले तक को बख्शा नहीं जाएगा. थानाध्यक्षों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago