Categories: खेल कूद

IPL: शानदार गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरु को 5 रन से हराया

आईपीएल सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 रनों से मात दी. 147 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही आरसीबी निर्धारित 20 ओवरों में 141/6 रन ही बना पाई. आखिरी ओवर में जीत के लिए बेंगलुरु को जीत के लिए 12 रन दरकार थी, लेकिन वह ओवर फेंक रहे भुवनेश्वर कुमार ने बड़ी चतुराई से गेंदबाजी की और मामला आखिरी गेंद पर जीत के लिए छह रन तक पहुंच गया. लेकिन पारी की उस आखिरी गेंद पर उन्होंने कॉलिन डि ग्रैंडहोम (33) को  बोल्ड कर दिया.

इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम एक बार फिर अपने छोटे स्कोर का बचाव करने में सफल रही. इसके साथ ही आरसीबी की यह 10 मैचों में 7वीं हार रही, और उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. सनराइजर्स 10 मैचों में 8 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है.

सिद्धार्थ कौल ने 84 के स्कोर पर आरसीबी का पांचवां विकेट गिराया. मोईन अली (10) को उन्होंने विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया.  एबी डिविलियर्स (5) को राशिद खान ने बोल्ड कर लौटाया. 80 रनों पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा. इससे पहले 74 के स्कोर पर आरसीबी को बड़ा झटका लगा. कप्तान विराट कोहली (39) को शाकिब अल हसन ने पवेलियन भेजा, यूसुफ पठान ने शॉर्ट थर्डमैन पर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा.

60 के स्कोर पर मनन वोहरा (8) को संदीप शर्मा ने बोल्ड कर हैदराबाद को दूसरा विकेट दिलाया. बेंगलुरु की ओर से पार्थिव पटेल और मनन वोहरा ने पारी की शुरुआत की. तीसरे ओवर में 24 के स्कोर पर आरसीबी को पहला झटका लगा. पार्थिव पटेल (20) को शाकिब अल हसन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया.

 

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 147 रनों का टारगेट दिया है. आज आरसीबी के गेंदबाज शुरू से हावी रहे. कप्तान केन विलियमसन की अर्धशतकीय पारी के अलावा सनराइजर्स की ओर से कोई और बड़ी पारी देखने को नहीं मिली.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago