बलिया- आर्केस्टा में डांस को लेकर भिड़े घराती-बराती, जमकर चले लात-घूसे

बलिया  के बैरिया थाना के लक्ष्मन छपरा गांव में आर्केस्टा में लेडी डांसर के साथ डांस करने को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें घरातियों ने दुल्हे के भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

बताया जाता है कि अमरीश प्रजापति की बारात सिंगही के सुभाष प्रजापति के घर आई थी। रात में शादी के दौरान जनवासे में आर्केस्टा डांस को लेकर शोरगुल शुरु हो गया। लोग मामले को समझ पाते तब तक मामला मारपीट हो गई और भगदड़ की स्थित हो गई।

घटना में दूल्हे के बड़ा भाई मनीष, छोटा भाई राजेश, संजय सिंह, प्रदीप, रामजी घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बलिया रेफर कर दिया गया।

उधर, गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद शादी हुई। एसओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago