Categories: बलिया

भागलपुर पुल से हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू, भारी वाहनों पर प्रतिबंध जारी

बलिया को बिहार और नेपाल से जोड़ने वाली सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल से हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरु हो चुका है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि अभी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी रहेगी।

बता दें कि पुल कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते पुल से आवागमन बंद कर दिया गया था। हालांकि दो माह पूर्व मरम्मत के बाद पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को मंजूरी दे दी गई थी लेकिन इस दौरान पुल पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन ज्यादा होने लगा। जिसके पर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं की गई।

इससे पुल दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया था। सेतु निगम के परियोजना अधिकारी ने बातचीत में 22 अक्टूबर से चार पहिया वाहनों के आवागमन के शुरू होने का भरोसा दिलाया था। अब हल्के वाहनों का दोबारा आवागमन हो सकेगा। जिससे लोग काफी खुश हैं।

वहीं सेतु निगम के परियोजना अधिकारी एसपी सिंह ने पुल पर भारी वाहनों के परिचालन के संबंध में बताया कि एक्सपर्ट के अनुसार भारी वाहनों का आवागमन अभी संभव नहीं है। कहा कि पुल की कुछ दिनों बाद पुनः जांच कराकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago