Categories: बलिया

सुभासपा सुप्रीमो राजभर का ऐलान, लोकसभा चुनाव में यूपी-बिहार की इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम यूपी और बिहार में दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जैसे यूपी में हमारी आबादी है, वैसे बिहार में भी हमारी आबादी है।

शुक्रवार को सावधान यात्रा रतसड कला पहुंची थी, इसी दौरान मीडिया से चर्चा में राजभर ने ये बयान दिया। सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश का इतिहास रहा है कि आज भी बीजेपी अकेले सरकार बनाने की हैसियत में नहीं है। पचास दलों को मिलाकर सरकार है। यूपी में तीन दलों को मिलाकर सरकार है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि, चुनाव के समय गठबंधन होतें हैं। सरकार बन गई तो गठबंधन चलता है और नहीं बनी तो गठबंधन खत्म।

योगी सरकार के मंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह अभी बच्चा है और राजनीति में कच्चा है। अभी उसको राजनीति सीखनी पड़ेगी। अभी सपा में था तो कुछ सीखा, अमर सिंह के साथ था तो कुछ सीखा अब यहां आकर सब सीख रहा है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस का वोटर नहीं बचा है, जो था वो बसपा, सपा और बीजेपी के साथ चला गया है और जो कुछ बचे हैं कांग्रेस पार्टी उसी पर जोर लगा रही है।वहीं कांग्रेस नेता व पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल द्वारा गीता में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाये जाने के बयान के सवाल पर राजभर ने कहा कि 40 साल देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब नहीं बताया कि पढ़ाया था अब सरकार चली गई। आप देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में दो एमएलए बचे हैं। वो जो मर्जी वो बोलें जनता सुनने को तैयार नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago