बलिया में लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान परिषदीय विद्यालयों में 118 अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। जिसकी वजह से बीएसए मनिराम सिंह ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। साथ ही जवाब भी तलब किया गया है।
बता दें महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के आदेश पर विद्यालयों के नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण के अनुपालन में खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों द्वारा जनपद के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया गया। निरीक्षण के दौरान परिषदीय विद्यालयों में 118 अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले है।
बीएसए मनिराम सिंह ने कहा है कि विद्यालय में अनुपस्थित पाया जाना शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों की अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना के साथ ही सौंपे गये कार्यो एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। इससे विभागीय छवि धूमिल हो रही है।
बीएसए ने सम्बधित शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का न सिर्फ एक दिन का वेतन कटौती किया है, बल्कि स्पष्टीकरण भी तलब किया है। बीएसए की इस कार्रवाई से विभागीय गलियारे में हड़कम्प मच गया है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…