बलिया के वर्तमान सीएमओ डॉक्टर नीरज कुमार पांडेय का ट्रांसफर हो गया है। वह बस्ती में संयुक्त निदेशक के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह डॉक्टर जयंत कुमार बलिया के नए सीएमओ बने हैं।
इससे पहले जयंत कुमार बहराइच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रह चुके हैं। बता दें कि प्रदेश के 2/3 लेवल के चिकित्सकों का भी तबादला हुआ है। जिसमें बलिया से भी 4 चिकित्सकों का स्थानांतरण हुआ। बलिया से जिन चिकित्साधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है उनमें डॉ मुकेश वर्मा, डॉ शहाबुद्दीन, डॉ नवीन चक और डॉ अजीजुल अंसारी का नाम है वही डॉ केशव प्रसाद का पिछले साल से ही तबादला हुआ है।
बता दें कि बलिया सीएमओ का पद संभाल रहे डॉ नीरज पांडेय विगत 3 दिनों से धुंआ धार रूप से फाइलों को निपटाने का काम कर रहे थे। सूत्रों की माने तो वह कुशीनगर सीएमओ बनना चाह रहे थे लेकिन शासन ने उनका स्थानांतरण बस्ती कर दिया है। वहीं कुछ चिकित्सक लंबे समय से बलिया में जमे हैं, देखना होगा कि आखिर इनका तबादला कब होता है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…