Categories: बलिया

बलिय जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, छात्रनेताओं ने दी फिर आंदोलन की चेतावनी

बलिया के जिला अस्पताल को अव्यवस्थाओं ने अपना ठिकाना बना लिया है। छात्रनेताओं के लंबे आंदोलन के बाद भी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक होने का नाम नहीं ले रही। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के कमी, जांच मशीनों की उपलब्धता न होने के चलते पिछले दिनों छात्र नेताओं ने बड़ा आंदोलन किया था। छात्रनेता अनशन पर भी बैठे थे। जिसके बाद प्रभारी सीएमओ व उप जिलाधिकारी ने समझौते के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में नए चिकित्साधिकारी के रूप में डा. योगेंद्र दास की तैनाती कर दी।जांच के लिए मोहम्मद दानिश की भी तैनाती हो गई है जो एचआइवी सहित आठ तरह की जांच करेंगे। लेकिन केवल इतनी सी व्यवस्था नाकाफी है। जिला अस्पताल में और भी परेशानियां है। एक्सरे टेक्नीशियन व डार्क रूम सहायक की तैनाती न होने से मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। एक्सरे के लिए मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भटक रहे हैं।

इस संबंध में अनशनकारी छात्र नेता सुधाकर विक्रम सिंह, सोनू गुप्ता सहित अन्य छात्र नेताओं ने कहा है कि तीन दिनों के अंदर समझौते के अनुसार पोस्टिग और सारी स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक नहीं की गईं तो सभी छात्र अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। अब देखना होगा कि छात्रनेताओं की चेतावनी के बाद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा या फिर समस्या जस की तस बनी रहेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago