बैरिया. (बलिया)
लॉक डाउन के दौरान उप जिलाधिकारी बैरिया द्वारा स्थानीय बाजार में मीट की दुकान खोलने की स्वीकृति पर बैरिया विधायक भड़क उठे और उन्होंने मंडलायुक्त आजमगढ़ व जिलाधिकारी से दुकान को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की बात की. दरअसल उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी द्वारा पप्पू मियां को सायं 3 से 7 बजे तक अपनी मीट दुकान खोलने की स्वीकृति दी गई, यह बात जैसे क्षेत्र के लोगों के बीच आई चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया तथा आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त हो गया. उक्त आदेश की कॉपी धीरे-धीरे सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल होने लगी, जिस पर विधायक सुरेंद्र सिंह की नजर पड़ गयी और सुरेंद्र सिंह आग बबूला हो गए. उन्होंने तुरन्त कमिश्नर आजमगढ़ व जिलाधिकारी बलिया से दूरभाष द्वारा इसकी शिकायत कर उक्त मीट की दुकान खोलने की परमिशन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की. विधायक ने मीडिया कर्मियों से कहा कि यह क्षेत्र ऋषि-मुनियो और महान संत स्वामी हरिहरानंद जी, महाराज बाबा, खपड़िया बाबा, नरहरि बाबा, सुदिष्ट बाबा की है. यहां पिछले कई वर्षों से विभिन्न स्थानों पर रामनाम संकीर्तन भी चल रहा है, जहां देश में कोरोना महामारी से लोग परेशान और दहशत में है. ऐसे में उप जिलाधिकारी को मीट और मदिरा बेचवाने की चिंता सताई जा रही है. विधायक ने कहा कि ऐसे पाप वाले लोगों का बैरिया विधानसभा में रहने की कोई जरूरत नहीं है. वहीं उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पप्पू मियां के मीट की दुकान खोलने की स्वीकृति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…