Categories: बलिया

बलिया में बोले नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, PM मोदी योगी को हड़का रहे हैं

बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तरप्रदेश में आकर योगी को हड़का रहे थे। लेकिन उत्तरप्रदेश में सरकार चारों खाने चित हो गई है।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी बलिया में सुभासपा और सपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल हुई थे। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी योगी को हड़का रहे थे। प्रदेश में सरकार चारो खाने चित हो गयी है। वो चाहते है कि लडाई मोदी वर्सेस (vs) ओमप्रकाश राजभर व अखिलेश के बीच हो।

इसके अलावा समारोह में भाग लेने आए चौधरी ने कहा कि अरविंद राजभर और रामगोविंद चौधरी चाहते है कि लड़ाई ओमप्रकाश राजभर, अखिलेश यादव और योगी के बीच हो। नेता प्रतिपक्ष ने पूरे संबोधन के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र समाप्त है। स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति को हिंदुत्व कर दिया है। संविधान तोड़ कर कार्यवाई हो रही है, लोकतांत्रिक संस्थाओं को नोचा जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बन गई तो वोट होगा कि नहीं ये पीछे की बात होगी। जब इनकी बड़ी मीटिंग में सरकारी कर्मचारियों को बुलाने के बाद भी भींड नहीं जुट रही है। सपा व सुभासपा की रैलियो में लाखों की भीड़ बिना बुलाये अपने नेता को देखने आ रही है। तो इनको कोरोना याद आने लगा है। लेकिन जब कोरोना से गांव का गांव, शहर का शहर शमशान बना था तब यहाँ के मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, देश के सभी मंत्री और बीजेपी सभी मुख्यमंत्री बंगाल में वोट मांग रहे थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago