Categories: बलिया

अखिलेश के कार्यक्रम में मंच पर बैठने के लिए लक्ष्मण गुप्ता को नहीं मिली कुर्सी, पूरे वक्त कोने में खड़े रहे

बलिया के फेफना क्षेत्र के कटरिया गांव में आज सपा सुप्रीम अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन हुआ। अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता को संबोधित किया।

अखिलेश के कार्यक्रम के लिए बड़ा सा मंच बनाया गया लेकिन इस मंच पर वरिष्ठ सपा नेताओं, पूर्व चेयरमैन और बलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली।

वरिष्ठ नेताओं ने मंच पर खड़े-खड़े ही कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हैरानी की बात तो यह है कि जब वरिष्ठ नेता मंच पर अपमानित हो रहे थे तो तमाम छोटे नेता कुर्सी पर बैठे रहे।

लक्ष्मण गुप्ता मंच पर एक कोने में खड़े रहे। लेकिन उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी गई।विधानसभा प्रत्याशी नारद राय और लक्ष्मण गुप्ता की बीच दुश्मनी पुरानी है। लेकिन दोनों नेताओं के बीच फूट सार्वजनिक मंच पर उजागर हुई। मंच पर नारद राय, संग्राम सिंह यादव, राजमंगल यादव, मंजू सिंह के साथ कुछ छुटभैये नेता कुर्सियों पर बैठे रहे।

लेकिन पूर्व चेयरमैन व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्त से किसी ने बैठने के लिए पूछा तक नहीं।अकेला महसूस कर रहे लक्ष्मण गुप्ता मंच पर कुर्सी के पीछे कोने में खड़े रहे। उन्होंने वही से अखिलेश का स्वागत किया और पूरा कार्यक्रम खड़े होकर ही देखा।

वहीं जब इस बारे में लक्ष्मण से बात की गई तो उन्होंने अपने शालीन व्यक्तित्व का परिचय देते हुए कहा कि मैं समाजवाद का सिपाही हूं और अखिलेश यादव मेरे आदर्श है। मुझे बैठने के लिए कुर्सी भले ही नहीं मिली, लेकिन मेरी टांग इतनी कमजोर नहीं है कि मैं अपने आदर्श के कार्यक्रम में खड़ा न हो सकूं।

छुटभैया नेताओं के द्वारा कुर्सी नहीं छोड़ने के सवाल पर कहा कि ये तो उनके संस्कर है और कुछ लोग बहकावे आए हैं, जिन्हें न्याय-अन्याय और सही-गलत दिखाई नहीं दे रहा है।

रिपोर्ट – तिलक कुमार

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago