बलियाः दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और टॉप क्लास राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती हैं। इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बलिया राजीव कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र/ छात्राओं हेतु प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है।
यदि छात्र-छात्रा प्री-मैट्रिक,पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो वह www.scholarships.gov.in पर विजिट कर एप्लाई कर सकते हैं। पहले प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2021 थी जिसे बढ़ाकर 30 नवंबर 2021 किया गया है एवं पोस्ट मैट्रिक हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 30 नवंबर 2021 ही रहेगी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…