बेल्थारा के उभांव थाना क्षेत्र के बहुताचक उपाध्याय ग्राम के चैनपुर मौजे में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पट्टीदारों में मारपीट हो गयी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहंुचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के चलते डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चैनपुर मौजे में दो पट्टीदारों के बीच भूमि संबंधी विवाद पहले से चल रहा था। इसको लेकर शुक्रवार की शाम को मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमे 40 वर्षीय अशोक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…