बलिया में चोर होने के शक में एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया गया। खबर फैलते ही इलाके में हडकंप मच गया । खबर के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर में ये घटना घटी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
तिखमपुर में छाया टाकीज के पास चल रहे मकान निर्माण कार्य के कार्य में मानसिंगोपुर मुर्शीदाबाद निवासी इसराइल खां (34) समेत पश्चिम बंगाल के अन्य मजदूर कार्य कर रहे थे। गुरुवार को इसराइल अपने एक साथी मजदूर के साथ मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। काम करते करते रात के दस बज गए तो उसने मकान मालिक को फोन पर अपने कमरे पर जाने की बात कही तो मकान मालिक ने रात ज्यादा होने की बात कहकर पड़ोसी से कमरे की चाभी लेकर रुकने की बात कही।
इसके बाद इसराइल अपने साथी के साथ रुक गया। घायल इसराइल का आरोप है कि आधी रात को चार पांच लोगों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया और चोर होने का आरोप लगाते उसकी और साथी मजदूर की पिटाई की। इसी दौरान पड़ोस के मकान मालिक ने चोर कहते हुए उसे गोली मार दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली विपिन सिंह ने बताया कि सूचना पर जब वह अस्पताल गए तो पता चला कि मजदूर को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। उसे गोली मारी गई है या नहीं, यह रिपोर्ट आने के बाद भी पता चल पाएगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…